जगन्नाथ मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्य : Jagannath Yatra 2023 - Real Study, Uttarakhand tourist place,pahadi food,pahadi fruits,uttarakhand gk,lucent gk

जगन्नाथ मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्य : Jagannath Yatra 2023


जगन्नाथ मंदिर Jagannath rath yatra 2023:-

देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में आते है। यहां हर साल आयोजित होने वाले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकजुट होते हैं और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मैं सम्मिलित होते हैं। 2023 में 20 जून से शुरू हो रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भी लाखों की संख्या में भक्तगण जुड़े हुए हैं। यह रथयात्रा 10 दिनों की होती हैं जो आगामी 10 दिनों तक लगातार हर दिन चलेगी।

Jagannath temple
image third party referance

भारत में स्थित चार प्रमुख धामों में से एक धाम है भगवान जगन्नाथ का मंदिर,जहां हर साल भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा में उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी शामिल होती है।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा क्यों निकाली जाती है:-

इसके बारे में कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक बार नगर देखने की इच्छा जाहिर की तो भगवान जगन्नाथ ने अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को एक रथ में बिठाकर पूरे नगर घुमाया था तभी से हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की परंपरा शुरू हुई।

भगवान जगन्नाथ से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्य:-

1. कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने जब अपने देह का त्याग किया तो उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनका पूरा शरीर तो पंचतत्व में विलीन हो गया था पर उनका दिल आज भी धड़कता है जो भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के अंदर स्थित है।

2. कहा जाता है की भगवान जगन्नाथ के मंदिर में स्थित मूर्तियों को हर 12 साल में बदला जाता है जो भगवान जगन्नाथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की मूर्तियां है। जब इन मूर्तियों को बदला जाता है तो पूरे शहर की बिजली को काट दिया जाता है और इसकी सुरक्षा में भारत के सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाते हैं इस दौरान यहां सब का आना वर्जित होता है। जब मूर्ति को बदला जाता है तो वहां के मुख्य पुजारी की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है और उसके बाद वह पुजारी इन मूर्तियों को बदलता है।

3. तीसरा महत्वपूर्ण रहस्य यह है कि जब भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बदली जाती है तो उसमें एक चीज वैसी की वैसी ही रहती है और वह चीज है ब्रह्म पदार्थ और इस पदार्थ को पुराने मूर्ति से नई मूर्ति में डाल दिया जाता है।

क्या है ब्रह्म पदार्थ?

ब्रह्म पदार्थ के बारे में मान्यता यह है कि अगर किसी ने ब्रह्म पदार्थ को देख लिया तो उसकी उसी समय मे मृत्यु हो जाएगी। जगन्नाथ मंदिर के पुजारियों का कहना है कि जब इस ब्रह्म पदार्थ को एक मूर्ति से दूसरे मूर्ति में रखा जाता है तो उनको ऐसा महसूस होता है जैसे कुछ उछल रहा हो और उसे छूने पर ऐसा महसूस होता है जैसे कोई खरगोश। आज तक किसी ने भी इस ब्रह्मा पदार्थ को नहीं देखा है।

4. कहा जाता है कि इस मंदिर पर आज तक कोई भी पक्षी नहीं बैठा है।और इस मंदिर के ऊपर से कोई भी हवाई जहाज नहीं गुजरता है।

5. कहा जाता है कि मंदिर में एक यह सिंहद्वार है अगर इस द्वार के बाहर रहोगे तो समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है अगर इस द्वार के अंदर जाते हैं तो बिल्कुल शांत माहौल रहता है।

6. इस मंदिर के बारे में एक रहस्य यह भी है कि कितनी भी धूप हो पर इस मंदिर के कभी परछाई नहीं पड़ती है।

7. इस मंदिर के ऊपर एक झंडा लगा हुआ है जिसको हर रोज शाम को बदलना जरूरी होता है अगर किसी दिन इस झंडे को बदलना भूल गए तो यह मंदिर अगले 18 सालों के लिए बंद हो जाएगा।

8. इस मंदिर के बारे में एक रहस्य यह भी है कि इस मंदिर में बना हुआ प्रसाद कभी भी कम नहीं पड़ता है चाहे कितने भी भक्तगण आ जाए।


इस मंदिर के बारे में जितनी भी बातें कहीं जाते हैं क्या यह बातें सच है? बाकी इसका जवाब आप लोग कमेंट में जरूर दीजियेगा।

इन्हें भी पढ़े -

कोई टिप्पणी नहीं

भारतीय भूगोल के 1000 महत्वपूर्ण वन लाइनर - indian geography quetions answer pdf

          भारतीय भूगोल के 1000  महत्वपूर्ण वन लाइनर   indian geography notes pdf  indian geography in hindi     indian geography notes pdf i...

Blogger द्वारा संचालित.