3 जुल॰ 2023

9 साहित्यकारों को मिला उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023 - realstudy


उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान कि शुरुआत कि घोषणा 5 अप्रैल, 2023 को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड भाषा संस्थान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बैठक में की। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा की इस साल राज्य सरकार की ओर से लोक भाषाओं व लोक साहित्य कुमाऊँनी, गढ़वाली,और राज्य की अन्य बोलियों व उपबोलियों, में रचना करने वाले लोगों को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’दिया जाएगा। जिससे राज्य की लोक भाषा और बोलियों को बढ़ावा मिलेगा।

9 साहित्यकारों को मिला 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' 2023 :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भाषा संस्थान में आयोजित 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' समारोह में 9 साहित्यकारों को उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है । इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा की सम्मानित हुये साहित्यकार अपनी साहित्यिक रचनाओं से हमारी लोक भाषा का मान सम्मान बढ़ाते रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की आने वाले सालो में उत्तराखंड भाषा संस्थान अपनी साहित्यिक एवं भाषाई गतिविधियों को एक व्यापक स्तर प्रदान करेगा।

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023


उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023 :-

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023, 9 लोगों को दिया गया है, जो इस प्रकार है।

1.  चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पुरस्कार

संतोष कुमार तिवारी

2.  शैलेश मटियानी पुरस्कार

श्रीमती अमृता पाण्डेय

3.  डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार

प्रकाश चन्द्र तिवारी

4.   भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार

दामोदर जोशी ‘देवांशु

5.   गुमानी पंत पुरस्कार

राजेन्द्र सिंह बोरा उर्फ त्रिभुवन गिरी

6.  भजन सिंह ‘सिंह’ पुरस्कार

नरेन्द्र कठैत

7.  गोविन्द चातक पुरस्कार

महावीर रवांल्टा

8.   सरदार पूर्ण सिंह पुरस्कार

गुरूदीप

9.  प्रो. उन्नवान चिश्ती पुरस्कार

राजेश आनन्द ‘असीर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी जी ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और 1 लाख की सम्मान राशि भी प्रदान की।

इन्हे भी पढ़े -






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें