15 जून 2023

नीम करोली बाबा का दरबार - कैंची धाम नैनीताल


 Neem Karoli Baba : Kainchi Dham Nainital 

क्या है कैंची धाम का इतिहास :-

कैंची आश्रम देवभूमि उत्तराखंड में मानसखंड के सुंदर पर्वतीय, नदियों और जंगलों के बीच बसा हुआ एक सुंदर आश्रम है, जो नीम करोली बाबा द्वारा स्थापित आश्रम है। जो नैनीताल अल्मोड़ा मार्ग पर भुवाली से मात्र 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर बजरंगबली यानी हनुमान जी को समर्पित है इस आश्रम की स्थापना 1960 में महान संत श्री नीम करोली महाराज के द्वारा की गई थी। यह उत्तराखंड का best tourist place भी है जंहा लाखो लोग घुमने आते हैं|

Kainchi Dham Nainital

 कैंची धाम का महत्व : Kainchi Dham Nainital :-

नीम करोली बाबा का आश्रम जिसे आज कैंची धाम के नाम से जाना जाता है, वही आश्रम आज आध्यात्मिकता का केंद्र बनता जा रहा है, कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में सुंदर पर्वतों की गोद में बसा हुआ यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर में लोग शांति और ध्यान स्थापित करने के लिए जाते हैं। यहां का वातावरण यहां के जीव जंतु यहां की वनस्पतियां यहां की नदियां और यहां के सभी धार्मिक स्थल उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो शांति,अध्यात्म और ध्यान के लिए भटकते फिरते हैं। नीम करोली बाबा का आश्रम एक सुंदर नदी के किनारे बसा हुआ है, जो शांत बहती हुई यहां के वातावरण को सुंदरता प्रदान करती है।


➦ यहां का महत्व इतना है कि कहा जाता है कि जब एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स अपने करियर को लेकर बहुत तनाव में थे, तब वह इस तनाव को दूर करने के लिए एक ऐसी जगह की तलाश में निकल गए जहां उन्हें शांति मिले और उनका तनाव दूर हो। तब वह इस मंदिर में आए जहां उन्होंने ध्यान किया और वापस चले गए, वापस जाने के बाद उन्होंने जो विश्व ख्याति प्राप्त की उन्हें आप लोग भली-भांति जानते हैं।


➦ महाराज नीम करोली  के दरबार में फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भी अपना माथा ठेका था। उन्होंने इस आश्रम का दौरा किया और यहाँ ध्यान करने के बाद महाराज से शांति और उन्नति के लिए मनोकामनाऐ कि।


➦ आए दिन यहां कहीं बड़े-बड़े फिल्मी सितारे आते रहते हैं, हाल ही मैं  क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग यहां आए थे और उन्होंने यहां पूजा अर्चना और ध्यान किया।


➦  महान संत नीम करोली बाबा के दरबार में जिसने भी अपने मनोकामनाएं जाहिर की वो अवश्य पूर्ण हुई हैं।

Neem Karoli Baba Photo:-

Neem Karoli Baba

कैंची धाम में मेला:-

हर साल संत महाराज नीम करोली बाबा के दरबार में उनके जन्मदिवस पर 15 जून को एक मेले का आयोजन होता है, इस मेले में हजारों लोग भाग लेते हैं| यह स्थान अब tourist place के रूप में अपनी विख्याति प्राप्त कर रहा है

Neem Karoli Ashram

 कैंची धाम जाने का मार्ग  :-

कैंची धाम आश्रम नैनीताल अल्मोड़ा मार्ग पर भुवाली से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है यहां जाने के लिए एक उत्तम सड़कें हैं और यह धाम अच्छी तरह से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

नैनीताल से कैंची धाम :-

नैनीताल से कैंची धाम जाने के लिए आप नैनीताल से बस या टैक्सी के माध्यम से जा सकते हैं, नैनीताल में आपको आसानी से बस और टैक्सी सुविधाएं प्राप्त हो जाएंगी।

दिल्ली से कैंची धाम नैनीताल : Delhi to Kainchi Dham Nainital:-

अगर आप दिल्ली से कैंची धाम नैनीताल ट्रेन के माध्यम से जाना चाहते हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम पड़ता है,
काठगोदाम से कैंची धाम 45 किलोमीटर है,और यहां से आपको निजी टैक्सी और बस आसानी से मिल जाएगी।

Kainchi Dham by Air :-

अगर आप हवाई माध्यम से कैंची धाम नैनीताल जाना चाहते हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा पड़ता है, इसके बाद आप यहां से निजी टैक्सी के माध्यम से कैंची धाम जा सकते हैं।

कैंची धाम 'आश्रम' कब जाएं :-

आप कभी भी नीम करोली बाबा के दर्शन कर सकते हो क्योंकि यह मंदिर साल भर अपने भक्तोंगणों के लिए तत्पर खुला रहता है। आप गर्मियों में भी यहां जा सकते हो क्योंकि गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहाना होता है।
अगर आप शीतकाल के दौरान नीम करोली बाबा के दर्शन करते हो तो आप वहां सुंदर बर्फ से ढकी चोटियों का भी आनंद ले सकते हैं, यहां का वातावरण सदैव अपने भक्तजनों के लिए अनुकूल और पवित्र रहता है।

इन्हें भी देखें -



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें