3 जून 2023

जानिए क्या हैं काफल खाने के फायदे Kafal fruits benifits

फलो का राजा काफल : kafal fruit in hindi :-

उत्तराखंड मैं पहाड़ की सुंदरता तथा खान-पान ही नहीं बल्कि यंहा की घनी वादियों के बीच यंहा के रशीले फल भी लाजवाब होते है। जो लोगो का मन मोह लेते है और उनको अपना दीवाना बना लेते है।वैसे तो उत्तराखंड मैं कहीं प्रकार के जंगली फल जैसे बेडू, मेलु, तिमला, किन्गोड़ा, भमोरा और हिंसालू आदि फल मिलते हैँ पर इन सब में भी उत्तराखंड मैं एक ऐसा फल मिलता है जो अपनी स्वादिस्टा के कारण फलो का राजा नाम से जाना जाता है। जिसको हम उत्तराखंड का राजकीय फल "काफल "के रूप मैं जानते है! काफल एक पहाड़ी फल है जो पर्वतीय इलाकों मैं बहुताय मात्रा मैं पाया जाता है। जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद के और रसीलता के अंदाज के लिए जाना जाता है।
 
काफल हिमालय की तलहटी मैं बसा हुआ एक मौसमी फल है जो अनेक औषदी गुणों से युक्त है. यह फल मार्च के महीने से पेड़ पर लगने शुरू हो जाता है और मई महीने तक पूरी तरह से पक जाता है। इस फल को गुटली समेत खा सकते हैँ और इन फलो को ज्यादा देर तक धुप मैं नहीं रखा जा सकता है। ऐसा कोई उत्तराखंड का निवासी नहीं होगा जिसने काफल न खाया हो।


काफल खाने के फायदे
काफल फल 



काफल के फायदे : Kafal Fruits benifits:-

"काफल" के कहीं फायदे है, यह फल आकार मैं छोटा होने के साथ ही कहीं औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और व्यक्तियों को कहीं बीमारियों से भी दूर रखता है गर्मियों मैं इसको खाने से पेट मैं गर्मी से तुरंत निजात पाया जाता है और साथ ही गर्मियों मैं होने वाले अनेकों रोगों को भी दूर रखता है।
यूँही नहीं काफल को देवभूमि का अमृत कहा जाता,काफल कई गंभीर बिमारियों का रामबाण इलाज है। इसका प्रयोग आयुर्वेदिक के रूप मैं सदियों से चला आ रहा है।

Kafal fruits benifits in hindi

1- यह पेट मैं हो रही गैस की समस्या से राहत दिलाता है।

2-अपच खाने से भी यह राहत दिलाता है।

3- इसके चूर्ण से सर दर्द जैसी बीमारियों का भी इलाज होता है।

4- इसका प्रयोग डाईबेटिस में भी किया जाता है।

5- पाईल्स के इलाज के लिए भी काफी फायदेमंद।

6- मोटापा कम करने में सहायक।

7- सूजन घटाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

8- जलन से निजात दिलाने में सहायक।

9- मुँह के छाले को कम करने में असरदार।

10- मूत्रदोष जैसी बीमारी में भी काफी फायदेमंद।

11- अल्सर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए काफ़ी मददगार।

इसके निरंतर सेवन से हार्ट, ब्रेन और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी काफ़ी कम हो जाता है।
 
Kafal fruits benifits

काफल का वैज्ञानिक नाम : kafal scientific name:-  मिरिका एस्कुलेंटा myrica esculata

इन्हें भी देखें -
tags-


Kafal fruits photo


Kafal fruits benifits
काफल फल 



2 टिप्‍पणियां: